फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की मां को दी थी धमकी

Fri, 08 Aug 2025 12:58 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने 23 वर्षीय व्यक्ति को 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बरहामपुर पुलिस की जीरो एफआईआर के आधार पर कार्रवाई हुई। लड़की 19 सप्ताह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक 23 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर ओडिशा की 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर और उसे गर्भवती करने का आरोप है। यह कार्रवाई बरहामपुर के बैद्यनाथपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर की गई। मामले में बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवणा विवेक एम ने बताया कि 28 जुलाई को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से मेडिको लीगल शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अस्पताल के गायनोकोंलॉजी विभाग में भर्ती लड़की 19 सप्ताह की गर्भवती थी और वह गर्भपात कराना चाहती थी। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह पिछले 14 साल से अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रह रही थी। मार्च में एक दिन आरोपी ने उसे जबरदस्ती अपने घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

ये भी पढ़ें:- Bombay High Court: भिवंडी हादसे पर सख्त हुआ बॉम्बे हाईकोर्ट, निर्माण स्थलों की सुरक्षा पर दोबारा उठाया सवाल

इसके बाद जब लड़की को अपनी गर्भावस्था का पता चला, तो उसने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। मां ने जब आरोपी से इस बारे में बात की, तो उसके परिवार वालों ने उन्हें चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद, मां अपनी बेटी को बरहामपुर ले गई ताकि गर्भपात कराया जा सके, लेकिन उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi Vs ECI: 'चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर कर रहे वोट चोरी', एक बार फिर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


लड़की के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज
बरहामपुर पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की और इसे मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन को भेजा। इसके बाद पार्कसाइट पुलिस ने औपचारिक एफआईआर दर्ज की और प्रारंभिक सबूतों के आधार पर आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को बरहामपुर के चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया, जहां उसकी पुनर्वास और आर्थिक सहायता की व्यवस्था की गई। कमेटी ने उसका मेडिकल चेकअप और इलाज भी सुनिश्चित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें