फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की झूठी सूचना से चार राज्यों की पुलिस को दौड़ाने वाला शराबी दबोचा

Sun, 28 Apr 2019 02:58 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
रेलगाड़ी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चार दक्षिण भारतीय राज्यों की पुलिस को कई जगह बम लगाए जाने की झूठी सूचना से पूरी रात दौड़ाने वाले ‘शराबी’ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बंगलूरू पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 60 वर्षीय बुजुर्ग का नाम सुंदर मूर्ति है। 
विज्ञापन


बंगलूरू पुलिस के एसीपी आलोक कुमार के मुताबिक, मूर्ति ने शुक्रवार रात को बंगलूरू पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया था और कहा था 19 आतंकियों के तमिलनाडु के एक शहर में छिपे होने की सूचना दी थी। मूर्ति ने फोन पर कहा था कि इन आतंकियों ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के अन्य शहरों में और वहां जाने वाली बसों और ट्रेनों में बम लगा दिए हैं, जो निश्चित समय पर फटेंगे। 

कुमार ने बताया कि मूर्ति के इस फोन के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आ गई थी और सभी जगह जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने फोन करने वाले की भी तलाश शुरू कर दी थी और शनिवार सुबह अवालाहल्ली के करीब से मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया। कुमार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पहले मूर्ति ने आत्माओं के कहने पर फोन करने की बात कहकर पुलिस को बहकाने की कोशिश की, लेकिन बाद में स्वीकार कर लिया कि उसने कथित तौर पर नशे की हालत में ऐसे ही यह फोन कर दिया था। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान मूर्ति ने बताया कि वह एक पूर्व सैनिक है और फिलहाल शराब का ट्रक चलाता है। उसके दो बेटे सेना में है, जबकि वह तीसरे बेटे के साथ अवालाहल्ली में रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें