फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पुलिस और अवैध रेत माफियाओं में गोलीबारी, सभी आरोपी फरार

Sun, 15 Jul 2018 03:03 PM IST
एजेंसी, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में पुलिस और अवैध रेत माफियाओं के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। धोलपुल जिले में रविवार को पुलिस और अवैध रूप से बालू पत्थर ले जाने वालों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में कोई घायल नही हुआ और सभी आरोपी भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


धोलपुर एसपी राजेश सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने कंचनपुर में ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर ही गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। 

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन सभी आरोपी भागने में सफल रहे। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। सिंह ने बताया कि चंबल नदी से अवैध रूप से खनन करके बालू पत्थर ले जाने वाले छह ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें