फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अलाव से निकली जहरीली गैस बनी मौत की वजह, सूरत में तीन लड़कियों ने तोड़ा दम

Sat, 30 Nov 2024 04:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

औद्योगिक क्षेत्र के खुले मैदान में जल रहे कूड़े पर शु्क्रवार शाम को दुर्गा महंतो (12), अमिता महंतो (14) और अनीता महंतो (8) एक अन्य लड़की के साथ अलाव ताप रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर जेआर चौधरी ने बताया कि अलाव तापते वक्त लड़कियों को उल्टी होने लगी और वे बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरत औद्योगिक क्षेत्र के खुले मैदान में जल रहे कूड़े पर अलाव ताप रहीं तीन लड़कियों की मौत हो गई। अलाव में लगी आग से जहरीली गैस को मौत की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के खुले मैदान में जल रहे कूड़े पर शु्क्रवार शाम को दुर्गा महंतो (12), अमिता महंतो (14) और अनीता महंतो (8) एक अन्य लड़की के साथ अलाव ताप रहे थे। पुलिस इंस्पेक्टर जेआर चौधरी ने बताया कि अलाव तापते वक्त लड़कियों को उल्टी होने लगी और वे बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि चौथी लड़की, जो जीवित बच गई उसने बताया कि तीनों की मौत जहरीली गैस निकलने से हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार होने और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा। माना जा रहा है कि जहरीली गैस के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

सूरत सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केतन नाइक ने कहा कि लड़कियों ने शायद कुछ जलाया होगा, जिससे जहरीला धुआं निकला और वे बीमार पड़ गईं। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें