फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई से नहीं चलेंगे PNB के मैस्ट्रो डेबिट कार्ड

Sun, 02 Jul 2017 06:14 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
DEBIT CARD
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सभी मैस्ट्रो डेबिट कार्ड धारक इस माह के अंत तक इसे बदलवाकर इसकी जगह अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप आधारित कार्ड ले लें, क्योंकि 31 जुलाई 2017 को पीएनबी के सभी मैस्ट्रो कार्ड को सुरक्षा संबंधी कारणों से ब्लॉक या हॉटलिस्टेड कर दिया जाएगा। बैंक कार्ड बदलने का कोई शुल्क नहीं लेगा और नया कार्ड निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे गए एक संदेश में कहा है कि कार्ड को पीएनबी की किसी भी शाखा पर बदलवाया जा सकता है। बैंक के एक अधिकारी ने कहा कि कार्ड बदलने की यह मुहिम आरबीआई के 2015 में जारी किए गए निर्देश के मुताबिक है, जिसमें सभी बैंकों को अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप आधारित कार्ड में स्थानांतरित होने के लिए कहा गया था।

बैंक ने पुराने मैस्ट्रो डेबिट कार्ड वाले करीब एक लाख ग्राहकों की पहचान की है और उन्हें एसएमएस भेजना शुरू कर दिया है। अभी पीएनबी के ग्राहकों के पास करीब 5.65 करोड़ कार्ड हैं।
विज्ञापन


आरबीआई के निर्देश के मुताबिक मौजूदा सिर्फ मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्डों को 31 दिसंबर 2018 से पहले ईएमवी चिप और पिन आधारित कार्ड में बदला जाना है।

अधिकारी ने कहा कि हमने हालांकि उन ग्राहकों को अभी अलग रखा है, जो इन मैस्ट्रो कार्ड का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करते, यहां तक कि साल में एक बार भी नहीं। उन्हें अलग इसलिए रखा गया है, क्योंकि कार्ड बनाने में समय और धन दोनों खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें