फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में लगेगा नारा....नीरव मोदी लूटकर भाग गया

Sat, 03 Mar 2018 09:31 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव के नतीजे चाहे जो आए हों लेकिन पांच मार्च से छुट्टी के बाद शुरू हो रहे संसद के सत्र में कांग्रेस का आक्रामक तेवर बरकरार रहेगा। पार्टी की महिला विंग की प्रमुख और तेज तर्रार सांसद सुष्मिता देव का कहना है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार को बख्शने वाले नहीं हैं। संसद में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया जाएगा। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी इसी तरह के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ सांसद ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ हुई धोखाधड़ी तो सरकार की जानकारी में हुई है। सूत्र का कहना है कि लोकसभा में यह नारा लगेगा कि देश का चौकीदार सो गया, नीरव मोदी लूटकर भाग गया। बताते हैं बजट पेश होने के बाद शुरू हो रहे संसद के सत्र को लेकर पार्टी के रणनीतिकार काफी संवेदनशील है। इसमें युवाओं के रोजगार, किसानों की दुर्दशा, भ्रष्टाचार और कालाधन को लेकर केन्द्र सरकार के खोखले दावों का मुद्दा उठाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के रुख से साफ है कि संसद के सत्र में हंगामे के पूरे आसार हैं।

मोदी सरकार बेंचती है रोजगार?
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने केन्द्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल पूछा है कि क्या मोदी सरकार रोजगार देती नहीं, बल्कि इसे बेंच देती है? कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) भर्ती परीक्षा में घोटाला को उन्होंने म.प्र. के व्यापमं घोटाले से जोड़ते हुए उसी की तर्ज पर हुआ घोटाला करार दिया है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोअर डिवीजनल क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी और सी, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर समेत 15-16 मंत्रालयों के विभागों के लिए 12-40 हजार सीटों पर युवाओं की भर्ती प्रक्रिया घोटाले की भेंट चढ़ गई है। इसके लिए करीब एक करोड़ युवा आवेदन करते हैं, कड़ी परीक्षा देते हैं और इन प्रतिभागियों का आरोप है कि इसके पीछे भाजपा सरकार का बहुत बड़ा रैकेट सक्रिय है। प्रश्न-पत्रों को लीक करना और इसके एवज में छात्रों से 30-40 लाख रुपये वसूला जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें