पंजाब नेशनल बैंक से अरबों रुपये का लोन लेकर फरार हुए मामा भांजा दोनों ही देश की जांच एजेंसियों को आंख दिखा रहे हैं। दोनों की अकड़ जस की तस भी बनी हुई है। पिछले दिनों नीरव मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय को भेजे ईमेल में उसने लिखा है कि ईडी ने उसे जांच के लिए बुलाया है।
लेकिन पासपोर्ट अथॉरिटी ने पासपोर्ट रद्द कर दिया है। अब ऐसे में जांच के लिए वह कैसे आएगा। 'सबसे पहले अथॉरिटी को यह बताना होगा कि मेरा पासपोर्ट क्यों रद्द किया गया है।' अभी इस बात को पांच दिन भी नहीं बीता है कि मामा मेहुल चोकसी ने सीबीआई को मेल भेज कर पूछा है कि मेरा पासपोर्ट क्यों सस्पेंड कर दिया है।
उसने यह भी पूछा है मैं जानना चाहता हूं कि मैं भारत की सुरक्षा के लिए खतरा कैसे बना हुआ हूं। चोकसी ने यह भी कहा कि चूंकि मेरी तबियत ठीक नहीं है तो मैं यात्रा नहीं कर सकता हूं।