फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB घोटाले का देश की अर्थव्यवस्था पर असर: कोर्ट

Sun, 18 Feb 2018 04:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PNB Scam
विज्ञापन

पीएनबी घोटाले के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को हिरासत में भेजते हुए विशेष सीबीआई जज एसआर तंबोली ने कहा कि इस घोटाला का देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। यह अपराध काफी गंभीर है, ऐसे में जांच के लिए अधिकारियों को पर्याप्त समय मिलना चाहिए।  

विज्ञापन


कई अन्य बैंक अधिकारी भी हो सकते हैं शामिल: सीबीआई

सीबीआई ने रिमांड याचिका में कहा कि पीएनबी की आंतरिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि स्विफ्ट में गोकुलनाथ शेट्टी समेत कई अधिकारी लॉगइन करते थे। ऐसे में इस मामले में कई और पीएनबी अधिकारियों और बाहरी लोगों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

मनोज खरात शेट्टी का सहायक था और वह उनके निर्देश पर ही काम करता था। उसने स्वीकार किया है कि यह गैरकानूनी काम नियमित रूप से चल रहा था और पहले भी कई अधिकारी ऐसा करते रहे हैं। हालांकि उसने उनके नामों का खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन


नीरव मोदी की 16 कंपनियों में डायरेक्टर है हेमंत भट

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया तीसरा आरोपी हेमंत भट पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी का अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता था। एजेंसी के अनुसार, भट और कविता मानकिकर नीरव मोदी की कंपनियों की तरफ से खाता खोलने के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे। भट नीरव मोदी की 15 से 16 कंपनियों में डायरेक्टर है और इस पूरे घोटाले से अवगत था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें