फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाला : संपत्तियों की तलाश में कई देशों के संपर्क में ईडी, पूरी रकम वसूलेगी

Tue, 22 Jan 2019 12:39 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की नागरिकता छोड़ने वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूरी रकम वसूलेगी। ईडी समेत कई एजेंसियां इस मामले पर नजर बनाए हैं और विभिन्न देशों से संपर्क में हैं। निदेशालय इस घोटाले में अब तक पांच हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति देश-विदेश में जब्त की जा चुका है। जांच एजेंसियां पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप समेत कई देशों में चोकसी और नीरव मोदी की संपत्ति की निशानदेही में लगी हैं।

विज्ञापन


ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक चोकसी के नागरिकता छोड़ने से कार्रवाई पर फर्क नहीं पड़ेगा। नई संपत्तियों की खरीद वह नई नागरिकता से करेगा। इससे पहले वह भारत का नागरिक था और वित्तीय सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर 100 से अधिक प्रमुख देशों से आयकर विभाग का करार है। ऐसे में वित्तीय सूचना खुफिया विभाग हर जानकारी मुहैया करा रहा है। 

हाल ही में थाईलैंड में उसकी 13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। ब्रिटेन, हांगकांग, अमेरिका, जापान और बेल्जियम समेत आठ देशों में 3300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। आयकर विभाग की एक साल पहले हुई कार्रवाई सहित अब तक उसकी करीब साढ़े पांच हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। देश के कई हिस्सों में मेहुल और उसके परिवार से जुड़ी संपत्तियों का पता चला है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक चोकसी ने देश में करीब 7080 करोड़ रुपये कर्ज लेने के अलावा जाली हलफनामों और विदेशी ऋण पत्रों के जरिए भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से ऋण लिया और चुकाया नहीं। अभी तक हुई कार्रवाई में चोकसी की तीन हजार करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया गया। 

अधिकारी ने कहा, जितनी संपत्तियों को जब्त किया गया उसकी वास्तविक कीमत और कागजों में दिखायी कीमत में भी फर्क मिला है। मूल्यांकन कराने पर पता चला कि जिसे 8 हजार करोड़ की संपत्ति माना जा रहा था वह साढ़े पांच हजार करोड़ के करीब है। अधिकारी के मुताबिक देश में चोकसी की कुल संपत्तियों की कीमत 350 करोड़ और विदेशों में करीब तीन हजार करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें