केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में बड़ा फेरबदल करते हुए अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें टूजी घोटाले की जांच करने वाले अधिकारी विवेक प्रियदर्शी का भी नाम है।
दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में तैनात प्रियदर्शी का तबादला चंडीगढ़ कर दिया गया है। स्थानांतरण आदेश में हालांकि कहा गया है कि सभी अधिकारी, जो किसी खास मामले की जांच, निगरानी या पूछताछ में शामिल हैं, वह अपना काम करते रहेंगे।
तमिलनाडु में स्टरलाइट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में 13 लोगों के मारे जाने की जांच कर रहे ए सर्वनन को बैंकिंग, प्रतिभूति और धोखाधड़ी जांच शाखा में मुंबई भेज दिया गया है। यह शाखा भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी आदि की जांच कर रही है। वह स्टरलाइट मामले को देखते रहेंगे। राव की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिस पर 24 जनवरी को सुनवाई होनी है।
किस किस का कहां किया गया तबादला