फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 सेकंड में नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला विस्फोटक से किया ध्वस्त

Fri, 08 Mar 2019 12:16 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नीरव मोदी का बंगला - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग स्थित नीरव मोदी के बंगले को गिरा दिया गया है। इस बात की जानकारी रायगढ़ के जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने दी। उन्होंने कहा, 'अलीबाग में समुद्र किनारे बने नीरव मोदी के बंगले को विस्फोटक से ध्वस्त किया गया है।'

विज्ञापन




इस आलीशान बंगले को जिला कलेक्टर की निगरानी में गिराया गया। जानकारी के अनुसार इस बंगले को गिराने के लिए अधिकारियों ने डायनामाइट का इस्तेमाल किया। यह बंगला मुंबई से 90 किलोमीटर दूर किहिम बीच पर बना हुआ था। पंजाब नेशनल बैंक के 14 हजार करोड़ रुपये के बकाये को न चुकाने वाले आरोपी नीरव मोदी पर प्रशासन हर प्रकार का शिकंजा कस रहा है। 
विज्ञापन

इस बंगले को गिराने की कोशिश पिछले एक महीने से हो रही थी। मगर यह बंगला इतना मजबूत था कि इसे गिराने के लिए अधिकारियों को डायनामाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। नीरव का यह बंगला 33 हजार वर्ग फीट में बना हुआ था। जिसकी लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है। प्रशासन का कहना है कि यह बंगला अवैध तरीके से बना है इसलिए इसे गिराया जा रहा है।

साल 2011 में नीरव मोदी को 376 वर्ग मीटर में इस बंगले को बनाने की इजाजत मिली थी। लेकिन उसने नियम को ताक पर रखते हुए 1081 वर्ग में इसका निर्माण करवाया। कई बेडरूम और हॉल वाले इस बंगले के फर्स्ट फ्लोर पर 1000 वर्ग फीट में फैला हुआ स्वीमिंग पूल भी है। केवल इतना ही नहीं मोदी ने इस बंगले के बाहर अवैध तरीके से एक गार्डन का निर्माण भी किया है।

गुरुवार को बंगले में छेद करके डायनामाइट लगाए गए थे। जिसे रिमोट से जोड़कर बंगले को गिरा दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस बंगले को पीएनबी घोटाले के तहत जब्त किया था। प्रशासन ने जब इसे गिराने का फैसला किया तो ईडी ने उच्च न्यायालय में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। हालांकि बाद में इसे स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया था। 
विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने नीरव की रोल्स रॉयस कार को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसकी कीमत 148 करोड़ रुपये है। मोदी ने जब देश छोड़ा उस समय रोल्स रॉयस सर्विसिंग के लिए गई हुई थी। ईडी ने इसके अलावा मोदी की सात अन्य कारों को भी अपने कब्जे में ले लिया था। ईडी ने मोदी की रोल्स रॉयस घोस्ट, पोर्श पनामेरा, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350 सीडीआई, मर्सिडीज-बेंज सीएलएस, होंडा सीआर-वी, टोयोटा इनोवा और टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहनों को जब्त कर लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें