फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ के चुनावी मुद्दों से लेकर सीटों की स्थिति तक सब कुछ जानिए

Fri, 08 Mar 2019 12:08 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा था और कांग्रेस ने सूबे की 90 में से  68 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 पर जीत हासिल की थी। यह मोदी लहर की वजह से संभव हुआ था। अब जब एक बार फिर देश 17वें लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है, देखना यह है कि सूबे में कांग्रेस या भाजपा में से कौन-सी पार्टी लोकसभा की कितनी सीटें फतह कर पाती है। आइए छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति और चुनावी मुद्दों के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में सत्तारुढ़ पार्टी- कांग्रेस
लोकसभा सीटों की संख्या- 11

अभी की स्थिति
भाजपा के सांसद-
10
कांग्रेस के सांसद- 1

मतदाताओं की संख्या
महिला-
16.2 लाख
पुरुष- 15.5 लाख 

विधानसभा सीटें-90

विधानसभा में राजनीतिक दलों की सीटें
कांग्रेस-
68 
भाजपा- 15
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी)- 5
बहुजन समाज पार्टी- 2

चुनावी मुद्दे
-किसानों और जनजातियों की कल्याणकारी नीतियां
-टाटा की तरफ से किसानों के जमीन अधिग्रहण का मुद्दा
-धान का समर्थन मूल्य में इजाफा भी चुनावी मुद्दा बन सकता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें