फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी पर विदेश में हवा, पानी और जमीन से आवाजाही की पाबंदी 

Tue, 31 Jul 2018 07:31 AM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो
विज्ञापन
मेहुल चौकसी
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी के अब भारत आने की सम्भावना बढ़ गई है। चौकसी का वैध पासपोर्ट फरवरी-2018 में रद्द हो चुका है। अब एंटीगुआ में मौजूद मेहुल चौकसी पर हवा, पानी और जमीन पर पाबंदी लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और उच्चायोग के अधिकारी सोमवार को एंटीगुआ व बारबुडा सरकार के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

 
बता दें कि जांच एजेन्सी ने मेहुल चौकसी को भारत लाने के लिए इंटरपोल की मदद ली है। बाद में इंटरपोल ने ही चौकसी के एंटीगुआ में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद विदेश मंत्रालय एवं जाँच एजेन्सी ने चौकसी को लाने के लिए वहां की सरकार के साथ पत्राचार शुरू किया है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने उन दोनों देशों में आरोपी मेहुल की आवाजाही पर रोक लगाने का आग्रह किया है। 

सोमवार को होने वाली बैठक में चौकसी की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए जाने का फ़ैसला लिया जा सकता है। बता दें कि 13400 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल के बारे में कुछ समय पहले भारतीय जांच एजेन्सी को यह पता चला था कि उसके पास एंटीगुआ का पासपोर्ट ही नहीं, बल्कि वहाँ की नागरिकता भी है। इसी के चलते अब विदेश मंत्रालय ने इन दोनों देशों में मेहुल के हवा, पानी और जमीन पर आने-जाने की पाबंदी लगाने की माँग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें