फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के चीन पहुंचने से पहले ही 'डरा' भगोड़ा नीरव मोदी, हांगकांग से फरार होकर पहुंचा अमेरिका

Thu, 26 Apr 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा से पहले पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी हांगकांग से फरार होकर अमेरिका पहुंच चुका है।

विज्ञापन


मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरव मोदी को न्यू यॉर्क में रीजेंसी होटल के आस-पास देखा गया है। बताया जा रहा था कि नीरव हांगकांग में रह रहा है लेकिन अब उसके अमेरिका में दिखने से साफ है कि वह हांगकांग छोड़ चुका है।

ऐसा इसलिए क्योंकि हांगकांग के कड़े कानून के चलते उसका वहां रहना मुश्किल था। वहीं आज शाम चीन पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय दौरे के दौरान हांगकांग में नीरव के प्रत्यर्पण के लिए चीन से संपर्क करने की बात कही जा रही थी। 
विज्ञापन


1 जनवरी को UAE रवाना
वहीं यह भी खबरें हैं कि नीरव मोदी अपने परिवार के साथ नए साल के पहले दिन ही यूएई रवाना हो गया था। इसके बाद हांगकांग और फिर लंदन में कुछ दिन गुजारने के बाद वह 3 मार्च को न्यूयॉर्क रवाना हो गया था।
विज्ञापन


13 हजार करोड़ का चूना
बता दें कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के जरिए देश को 13 हजार करोड़ का चूना लगाया है। घोटाले के सामने आने से पहले ही वह देश छोड़कर भाग चुका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें