पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबाआई सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए बैंक कर्मचारियों ने बताया कि नीरव मोदी टीम की पहुंच बैंक के कंप्यूटर सिस्टमों तक थी। यही नहीं उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों ने नीरव मोदी टीम को सिस्टमों के पासवर्ड तक दिए हुए थे। सूत्रों का कहना है कि अभी पूछताछ जारी है और अभी कई अन्य बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
बता दें कि शनिवार को
सीबीआई ने बैंक के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें पीएनबी बैंक के एक पूर्व डिप्टी मैनेजर भी शामिल हैं। इनमें सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात और नीरव मोदी के अकाउंटेंट हेमंत भट्ट शामिल हैं। इन्हें सीबीआई ने 14 दिन की कस्टडी में रखा है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बैंक के अधिकारियों ने बताया कि मोदी टीम के पास बैंक अधिकारियों के सिस्टम के पार्सवर्ड तक थे। जिनके पास यह पासवर्ड थे उममें पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी भी शामिल हैं। ये लोग घर बैठे स्विफ्ट सिस्टम लोगिन कर सकते थे। ऐसा करके यह काफी समय से धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे। यही नहीं इसके लिए इन सबका कमीशन तय था। इन्हें प्रत्येक एलओयू पर भी कमीशन मिलता था।