फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ रखेगा आरआरबी परीक्षा पर नजर, पहली बार रेलवे की किसी परीक्षा की कर रहा निगरानी

Mon, 06 Aug 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नौ अगस्त से शुरू हो रही परीक्षा में इस बार पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की सीधी नजर रहेगी। रेलमंत्री पीयूष गोयल भी परीक्षा प्रक्रिया की पूरी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


 इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुछ केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां एक दो दिन में इसे लगा लिया जाएगा। इसके माध्यम से पीएमओ और रेलमंत्री कार्यालय से इस पूरी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी।

रेलवे की तैयारी है कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व आरआरबी के माध्यम 1.30 लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बिना किसी विवाद के हर हाल में पूरी कर ली जाए। भर्ती परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो और पूरी पारदर्शिता बने रहे इसके लिए पीएमओ की इस परीक्षा पर पूरी नजर है। 
विज्ञापन


यह पहला मौका है कि जब रेलवे की किसी भर्ती प्रक्रिया पर पीएमओ की सीधी नजर है। इसके लिए देश के सभी बोर्ड की ओर से उन केंद्रों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जो सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। जहां कैमरे नहीं हैं, वहां रेलवे बोर्ड की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की व्यवस्था की गई है। 

आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के अनुसार आरआरबी इलाहाबाद के जिम्मे यूपी और उत्तराखंड के 11 शहरों में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी है। इन शहरों में बनाए गए सभी 44 केंद्रों में सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर रहेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें