एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर ने राफेल डील पर फ्रांस के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय की समानांतर बातचीत को मिनिस्ट्री के नोट में ओवर रिएक्शन करार दिया है।
शुक्रवार को अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों को करीब 58 हजार करोड़ रुपए में खरीदने के सौदे पर कांग्रेस और सरकार में आर पार हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से समानांतर चर्चा ने रक्षा मंत्रालय और सौदा कर रही टीम की स्थिति को कमजोर किया है। इसके लिए अखबार ने 24 नवंबर 2015 के रक्षा मंत्रालय के नोट का हवाला दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हम पीएमओ को सलाह देते हैं कि कोई भी अधिकारी जो भारतीय सौदेबाजी दल का हिस्सा नहीं है। उन्हें फ्रांस सरकार के अधिकारी के समानांतर बातचीत से परहेज करना चाहिए।