फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी घोटालाः मुंबई की अदालत ने एचडीआईएल के मालिकों को 14 अक्तूबर तक हिरासत में भेजा

Wed, 09 Oct 2019 02:56 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
pmc bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में 4355 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले एचडीआईएल के निदेशक सारंग वधावन और राकेश वधावन को मुंबई की एस्पलेनेड अदालत ने 14 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। साथ ही पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरियाम सिंह को भी अदालत ने 14 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं, पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (पीएमसी बैंक) के जमाकर्ताओं ने आज एस्प्लेनेड अदालत के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपी को जमानत नहीं देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


इससे पहले जांच में पता चला था कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में 4355 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले प्रमुख आरोपी और एचडीआईएल के मालिकों ने चार अन्य बैंकों में भी घपला किया था। इनमें से तीन सरकारी और एक निजी बैंक थे। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र की जोड़ी ने इन बैंकों से लोन लिया, लेकिन उसे चुकाया नहीं। इसके अलावा पुलिस ने इनका एक और प्राइवेट जेट जब्त किया। जांच अधिकारियों को आलीशान बंगले, गाड़ियां और स्पीड बोट के बारे में भी पता चला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें