फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी बैंक घोटाला : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे रजनीत सिंह की घर की तलाशी

Mon, 18 Nov 2019 01:40 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पंजाब एवं महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में भाजपा के पूर्व विधायक सरदार तारा सिंह के बेटे रजनीत सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद आर्थिक अपराध शाखा ने रविवार को उनके फ्लैट की तलाशी ली। तलाशी से पहले पीएमसी बैंक के निदेशक रजनीत को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद चार अधिकारियों का दल उन्हें उनके फ्लैट पर लेकर गया और एक घंटे तक वहां की तलाशी ली। इस दौरान सिंह के परिजनों को बाहर इंतजार करने को कहा। तलाशी में फ्लैट से क्या कुछ बरामद हुआ है इसका खुलासा नहीं किया गया है। रजनीत सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही 4355 करोड़ के घोटाले में अब तक कुल नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें