फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी घोटला: मुंबई की अदालत ने आरोपियों को 16 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड में भेजा

Mon, 14 Oct 2019 02:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अदालत के बाहर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई की एस्पलेनेड अदालत ने आज पीएमसी घोटाले के आरोपी सारंग वधावन, राकेश वधावन और वरयम सिंह को 16 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीएमसी घोटले के आरोपियों की आज एस्पलेनेड अदालत में पेशी थी, जहां अदालत ने यह निर्णय दिया है। 

विज्ञापन




वहीं, आज सुबह मुंबई में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (पीएमसी बैंक) के जमाकर्ताओं ने एस्पलेनेड अदालत के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग की कि इस बैंक घोटाले के आरोपी सारंग और राकेश वधावन को जमानत नहीं दी जाए। 
इससे पहले पता चला कि पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और एचडीआईएल के मालिक सारंग व राकेश वधावन के पास 2100 एकड़ की जमीन भी है, जिसकी बाजार में 3500 करोड़ रुपये की कीमत बताई गई है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस जमीन को जब्त करने जा रहा है। यह जमीन वासई-पालघर के सात अलग-अलग गांवों में स्थित है। 
विज्ञापन


राकेश और सांरग ने इस जमीन को कई साल पहले टाउनशिप बनाने के लिए खरीदा था। लेकिन यहां पर काम कभी शुरू नहीं हुआ। इन खाली प्लॉट पर किसी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी फिलहाल दस्तावेज की जांच कर रहा है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि यह जमीन वधावन के नाम खरीदी गई थी, या फिर एचडीआईएल के नाम से। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें