फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर प्रधानमंत्री ने बुलाई खास बैठक, पुराने नोटों पर हो सकता है फैसला

Thu, 24 Nov 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि नोटबंदी को लेकर संसद में उपजे विवाद और लोगों की हो रही परेशानियों पर कैबिनेट में विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Cabinet meeting scheduled to take place at 8 PM today. माना जा रहा है कि यह बैठक नोटबंदी को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बाद उपजे राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार इसमें पुराने नोटों की समय सीमा को बढ़ाने पर विचार हो सकता है। यह समय सीमा 24 नवंबर की रात से खत्म हो रही है।

इसके पहले दिनभर  राज्यसभा में दिन भर नोटबंदी को लेकर बहस होती रही। विपक्ष की तरफ से सदन के नेता प्रतिपक्ष गुलाब नबी आजाद और मायावती ने मांग की थी कि लंच के बाद भी मोदी की इस बहस में भागीदारी करें। लेकिन जब लंच के बाद मोदी यहां नहीं पहुंचे तो सभी विपक्षी पार्टियों ने एकमत से इस बात का विरोध किया। 
विज्ञापन


इस पर सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पीएम लगातार बहस में नहीं बैठ सकते। यह कोई नियम नहीं। उनके इस बयान के बाद हंगामा होना शुरू हो गया और सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें