फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरीन में भी भव्य मंदिर जल्द: पीएम मोदी ने भूमि आवंटन के शाह प्रिंस सलमान के फैसले पर जताया आभार

Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, दुबई

सार

भारत और बहरीन दोनों देशों के बीच 2021-22 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाड़ी से प्रकाशित खलीज टाइम्स के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के पीएम और उप सर्वोच्च कमांडर शाह प्रिंस सलमान बिन हमद अल-खलीफा से फोन पर द्विपक्षीय रिश्तों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामी नारायण मंदिर के लिए भूमि आवंटन पर लिए फैसले समेत भारतीय समुदाय की जरूरतों का ध्यान देने के लिए बहरीन शासन का आभार जताया। 

विज्ञापन


विदेशों में हिंदू मंदिरों के लिए कार्यरत संस्था बीएपीएस अबूधाबी के अध्यक्ष अशोक कोटेचा ने इस तरह के ऐतिहासिक फैसले पर भारत और बहरीन सरकार को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, हम बहरीन में शांति, सद्भाव के लिए मिलकर काम करने की आशा करते हैं। कोटेचा ने यूएई में भी पारंपरिक पत्थरों से बन रहे मंदिर के अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद जताई। खलीज टाइम्स के मुताबिक, मोदी ने खलीफा से निवेश, कारोबार और सियासी मसलों पर बातचीत कर इन मामलों में हो रही प्रगति पर संतोष जताया। बता दें, भारत और बहरीन राजनयिक संबंधों की स्थापना का वर्ष 2021-22 में स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, बहरीन में मंदिर निर्माण वहां रहने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। 

दुबई-अबू धाबी में जोरशोर से जारी है निर्माण कार्य
इससे पहले यूएई में भी मंदिर का निर्माण जोरशोर से चल रहा है। दुबई के अलावा अबू धाबी में भी मंदिर निर्माण जोरशोर से चल रहा है। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) 450 दिरहम यानी करीब 888 करोड़ रुपए की लागत से यह मंदिर निर्माण करा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर के निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा 
पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और बहरीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और संतोष जताया कि राजनीतिक, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और लोगों से लोगों के संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों में निरंतर प्रगति हुई है। भारत और बहरीन दोनों देशों के बीच 2021-22 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा को बधाई दी और प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें