फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: टिकट पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर रेल मंत्रालय की सफाई, कहा- वीरों का कर रहे सम्मान

Mon, 19 May 2025 11:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

रेल मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलामी देती तस्वीर को ट्रेन टिकटों पर लगाने का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के नायकों की बहादुरी को सम्मानित करना है। इसके साथ ही, विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न को मनाने के लिए कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की गई हैं, जिनमें स्कूली बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिताएं और सैनिकों की वीरता पर आधारित वीडियो क्लिप का प्रदर्शन शामिल है।
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि ट्रेन टिकटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का उपयोग जवानों की बहादुरी को सम्मान देने के लिए किया गया है। तस्वीर में प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को सलाम करते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि टिकटों पर प्रधानमंत्री की फोटो लगाने के अलावा सभी डिवीजन और जोन ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित कर अग्रणी भूमिका निभाई है। 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- नागरिकों के अनुकूल नया ओसीआई पोर्टल, डिजिटल शासन को बढ़ावा देने में बड़ा कदम
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना और प्रचार) दिलीप कुमार से जब पीएम मोदी की सलामी देती तस्वीर वाले टिकटों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पीटीआई से कहा, प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम कर रहे हैं और इसकी (ऑपरेशन सिंदूर) कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। देशभर के प्रमुख स्टेशनों को तिरंगे से खूबसूरती से सजाया गया। कई डिवीजनों में स्कूली बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि कई स्टेशनों पर सार्वजनिक डिस्प्ले प्रणाली के जरिए इस सैन्य ऑपरेशन के दौरान सैनिकों की बहादुरी को दिखाने वाले वीडियो क्लिप चलाए गए। कुमार ने बताया कि जम्मू, पठानकोट, नई दिल्ली और श्रीनगर सहित कई स्टेशनों पर कंक्रीट की बेंचों और अन्य स्टेशन सुविधाओं को सेना की वर्दी के रंगों में रंगा गया।
विज्ञापन


ये भी पढें: Supreme Court: महिला सैन्य अधिकारियों को 6 अगस्त तक सेवा से न हटाने का आदेश; सीटी रवि के खिलाफ कार्रवाई पर रोक

जम्मू डिवीजन के एक रेलवे अधिकारी ने कहा, कुछ डिवीजनों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को चिह्नित करने के लिए स्टेशनों को सिंदूरी रंग से भी सजाया। ऐसा ही एक स्टेशन पठानकोट था, जिसकी तस्वीर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की और लिखा -रंग ये सिंदूर का। रेल अधिकारियों ने कहा कि नई दिल्ली जैसे कुछ स्टेशनों में न केवल बेंचों को सेना की वर्दी के रंगों में रंगा गया है, बल्कि उन्हें विशेष रूप से रक्षा कर्मियों के लिए आरक्षित भी किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा, इन कंक्रीट की बेंचों पर 'सैनिक सम्मान' (सैनिकों को सम्मान) लिखा गया है और इन्हें रक्षा कर्मियों के लिए आरक्षित किया गया है। प्रतीक्षालय की सीटें भी हमारी सेनाओं को समर्पित की गई हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें