प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। इसी क्रम में कई मंत्रियों ने अपने काफिले के आकार को कम कर दिया है। आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को विधान भवन मोटरसाइकिल से पहुंचे। यहां वह नए विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही कई राज्यों ने वर्क फॉम होम का आदेश दिया है। आईए जानते हैं कि किस राज्य ने बचत के लिए क्या निर्देश दिए।
मंत्रालय तक पैदल जाना चुना
फडणवीस अपने आवास 'वर्षा' से मोटरसाइकिल पर दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता और मंत्री आशीष शेलार भी थे। ईंधन बचाने के उद्देश्य से इसी तरह का एक कदम उठाते हुए राज्य मंत्री नितेश राणे ने मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए मंत्रालय (राज्य सचिवालय) तक पैदल जाना चुना। बुधवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने कई मितव्ययिता उपायों की घोषणा की, जिनमें उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के काफिले में वाहनों की संख्या को आधा करना और मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरों को रद्द करना शामिल है।
यह भी पढ़ें- बंगाल के स्कूलों में वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य: सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम, सख्ती से पालन करने का निर्देश
24 से 26 डिग्री एसी का तापमान रखने का आदेश
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सचिवालय और निदेशालय स्तर पर एयरकंडीशनर एवं लिफ्ट के आवश्यकता-आधारित उपयोग के निर्देश देते हुए एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन, रेल यात्रा और कारपूलिंग को बढ़ावा देने को कहा है। 50 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में सप्ताह में कम से कम दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था अपनाने पर भी बल दिया।
पत्र लिखकर वाहनों की संख्या कम करने का किया अनुरोध
इस फैसले का मतलब यह होगा कि उनके काफिले में केवल दो वाहन होंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री नायडू ने ईंधन की खपत कम करने के प्रयासों के तहत जिला दौरों के दौरान काफिले में शामिल वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। वहीं, गृह राज्य मंत्री के निजी सचिव नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में वाहनों की संख्या कम करने का अनुरोध किया है। यह अनुरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने के लिए काफिले का आकार छोटा करने की अपील के बाद किया गया है।