फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : देश में टीकाकरण की गति से पीएम मोदी संतुष्ट, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Sat, 26 Jun 2021 06:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीकाकरण समीक्षा बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल भी मौजूद थे। इनके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी हैं।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना टीकाकरण की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा डॉक्टर वीके पॉल मौजूद थे। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी। पीएमओ के अनुसार  देश में छह दिन में कुल 3.77 करोड़ टीके लगाए गए जो कि मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से अधिक है।  

विज्ञापन


पीएमओ ने बताया कि इस दौरान यह भी चर्चा की गई कि देश के 128 जिलों ने 45+ आबादी के 50 फीसदी से अधिक का टीकाकरण कर दिया है जबकि 16 जिलों ने 45+ आबादी के 90 फीसदी से अधिक का टीकाकरण किया है। प्रधानमंत्री ने इस सप्ताह टीकाकरण की बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त किया और जोर देकर कहा कि इस गति को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। 

वहीं इस दौरान अधिकारियों ने पीएम को बताया कि वे टीकाकरण के लिए लोगों तक पहुंचने के लिए नवीन तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। पीएम ने ऐसे प्रयासों में गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस बैठक में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से निपटने के लिए किए गए उपायों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा देश में कोरोना वैक्सीन उत्पादन पर भी चर्चा की गई। इस दौरािन पीएम मोदी ने कहा कि कोविन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी देशों की मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीएम मोदी ने दिसंबर तक पूरे देश का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले आए और इसी दौरान 1183 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें