फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील: पीएम मोदी ने दी रामनवमी-सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं, बोले- संकट काल में करें 'मर्यादा' का पालन

Wed, 21 Apr 2021 09:38 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पीएम मोदी ने देशवासियों से कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आह्वान किया। साथ ही, 'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (21 अप्रैल) को देशवासियों को रामनवमी और सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आह्वान किया। साथ ही, 'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखने के लिए भी कहा। इसके अलावा सिविल सेवा दिवस पर देश भर के प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

रामनवमी पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आज रामनवमी है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। 'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए। रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम।' बता दें कि रामनवमी का त्योहार भगवान राम के जन्म से जुड़ा है। मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ था।
विज्ञापन

सिविल सेवा दिवस पर कही यह बात

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। देश के विभिन्न हिस्सों ओर विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सेवा करने और राष्ट्र की प्रगति को आगे ले जाने में वे अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी तत्परता के साथ वे देश सेवा करते रहें। बता दें कि भारत सरकार ने 2006 से हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें