फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे': नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, क्या कहा

Sun, 11 Oct 2026 08:54 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे। पीएम मोदी के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा, 'शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं। मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।'
विज्ञापन


'देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे'
प्रधानमंत्री की ओर से एक और पोस्ट में लिखा गया, 'नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'आप सभी को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन। मां का दिव्य स्वरूप हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा, जीवन में दृढ़ता और प्रत्येक परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आदिशक्ति मां शैलपुत्री सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।'
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने भी दीं शुभकामनाएं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, 'समस्त देशवासियों को मां आदिशक्ति के महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भगवती की उपासना और शक्ति साधना का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। मां दुर्गा से सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और कल्याण की प्रार्थना करता हूं।'

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री व विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, 'समस्त श्रद्धालुओं को शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। आदिशक्ति मां जगदंबा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर सबके जीवन में सुख, समृद्धि व शांति प्रदान करें।'

पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां भगवती के श्रीचरणों में समर्पित इस भक्तिमय स्तुति का श्रवण करें। मां जगदंबा की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें