फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा आज, नैनो यूरिया संयंत्र का करेंगे उद्घाटन

Sat, 28 May 2022 03:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

 प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वहां एक नवनिर्मित अस्पताल जाएंगे और सहकारी संस्थानों के नेताओं के सेमिनार को संबोधित करेंगे। साथ ही नैनो यूरिया (लिक्विड) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शाम चार बजे सहकार से समृद्धि विषय पर सहकारिता संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इफ्को के नैनो यूरिया (लिक्विड) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें