फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात कर मनोबल बढ़ाएंगे पीएम मोदी

Sat, 10 Jul 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पीएम ने ट्वीट कर कहा, भारत की 130 करोड़ जनता की तरफ से मैं 13 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक में शामिल हो रहे भारतीय एथलीटों से संवाद कर उन्हे शुभकामनाएं दूंगा। इससे पहले पीएम मोदी ने ओलंपिक में जा रहे सभी सदस्यों की तैयारी और उनसे संबंधित सभी जरूरी पहलुओं का जायजा भी लिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की ओलंपिक तैयारियों की समीक्षा की। पीएम ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने ला रहे खिलाड़ियों से 13 जुलाई को संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


यह संवाद उस वक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा, जब इसके तीन दिन बाद ही यानी 17 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो के लिए खिलाड़ियों का पहला जत्था रवाना होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मोदी सभी एथलीटों से बात करेंगे, कहा-130 करोड़ जनता की तरफ से दूंगा शुभकामनाएं
पीएम ने ट्वीट कर कहा, भारत की 130 करोड़ जनता की तरफ से मैं 13 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक में शामिल हो रहे भारतीय एथलीटों से संवाद कर उन्हे शुभकामनाएं दूंगा। इससे पहले पीएम मोदी ने ओलंपिक में जा रहे सभी सदस्यों की तैयारी और उनसे संबंधित सभी जरूरी पहलुओं का जायजा भी लिया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, मैंने भारतीय खिलाड़ियों के टीकाकरण का ब्योरा और बाकी की तैयारियों की जानकारी ली। 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार ओलंपिक बिना दर्शकों के हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें