उन्होंने कहा कि मैं ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करूंगा और ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल और न्यू डेवलपमेंट बैंक से चर्चा करूंगा। इस दौरान पीएम मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
बोल्सोनारो से मुलाकात पर पीएम ने कहा कि भारत और ब्राजील के बेहद नजदीकी संबंध हैं और दोनों देश रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, कृषि, ऊर्जा और अंतरिक्ष में द्विपक्षीय संबंधों में लगातार विस्तार कर रहे हैं। यह सम्मेलन मुझे अन्य ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ भी अहम द्विपक्षीय बातचीत करने का अवसर देगा।
पीएम मोदी छठी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 2014 में पहली बार उन्होंने ब्राजील के ही शहर फोर्टालेजा में शिरकत की थी। पीएम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ब्रिक्स पांच उभरती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह है।