फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद में मोदी: बंपर जीत के बाद गुजरात में पीएम ने फूंका चुनावी बिगुल, रोड शो के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को करेंगे संबोधित

Fri, 11 Mar 2022 01:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी आज मेगा रोड शो के जरिए भाजपा की चुनावी तैयारियों का शंखनाद करेंगे। अनुमान है कि नौ किलोमीटर लंबे रोड शो में करीब चार लाख लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
अहमदाबाद में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच में से चार राज्यों में प्रचंड जीत के एक दिन बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनाव परिणाम जारी होने के अगले ही दिन पीएम मोदी गुजरात पहुंच गए हैं। वे दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। यहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी आज मेगा रोड शो के जरिए भाजपा की चुनावी तैयारियों का शंखनाद करेंगे। 

विज्ञापन




एक घंटे में नौ किलोमीटर लंबा रोड शो
पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट से वह गांधीनगर भाजपा कार्यालय 'कमलम' जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी एक घंटे में करीब नौ किलोमीटर का फासला तय करेंगे। दावा है कि इस रोड शो में चार लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। कोरोना काल के बाद यह सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन होगा। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 50 से ज्यादा मंच बनाए गए हैं। भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद पीएम स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं शाम को वह पंचायत प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे। 

Koo App

All light up! #Gujarat waiting for its PM 🙏

View attached media content

- MLA PURNESH MODI (@purneshmodi) 11 Mar 2022


रोड शो में लगे जय श्री राम के नारे 
पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचकर रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लाखों लोग इकट्ठा हो गए। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न मनाया। जय श्री राम और भारत माता जय के नारे गूंज उठे। पीएम मोदी रोड शो में आए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। 

Koo App

”Gujarati Janata Janardhan’s enthusiasm is immense, When popular Modiji was welcomed in Gujarat ” #BJP4Gujarat2022

View attached media content

- Manan Dani (@MananDaniBJP) 11 Mar 2022

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पहुंचे मोदी
अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक घंटे में नौ किलोमीटर के रोड शो के बाद पीएम मोदी भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा। जानकारी के मुताबिक, शाम चार बजे एक कार्यक्रम में पीएम मोदी पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें