फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

Wed, 23 Dec 2020 11:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘किसान दिवस’ के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धंजलि अर्पित की और कहा कि किसानों के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

विज्ञापन




प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में आगे लिखा कि वे जीवनभर गांवों और किसानों के विकास के प्रति समर्पित रहे, जिसके लिए सदैव उनका स्मरण किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर को हुआ था। उनकी जयंती देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें