फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को तनाव से दूर रहने का गुरुमंत्र देंगे पीएम मोदी, लिख रहे हैं किताब

Mon, 03 Jul 2017 09:16 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी तरह की पहली पहल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को समर्पित एक किताब लिखेंगे। इसमें वह परीक्षा के तनाव, परीक्षा के बाद क्या करें और चरित्र निर्माण जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। इस किताब का प्रकाशन पेंग्विन रैंडम हाउस (पीआरएच) करेगा। प्रकाशक के मुताबिक, यह किताब कई भाषाओं में होगी और इसके इसी साल बाजार में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


किताब में ऐसे कई मुद्दों पर बात होगी, जो सीधे युवाओं से जुड़े हैं। खास तौर पर 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काफी कुछ होगा। पीएम मोदी को उम्मीद है कि इस किताब के जरिए वह छात्रों के दोस्त बन जाएंगे और परीक्षा की तैयारियों में उनकी मदद भी कर सकेंगे। ज्ञान को अंकों से ज्यादा प्राथमिकता देना क्यों जरूरी है और भविष्य के लिए कैसे जिम्मेदारियां तय की जाएं, यही किताब का मुख्य बिंदु होगा।

इस किताब को लिखने का विचार खुद पीएम मोदी की तरफ से आया है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया के बाद पीएम ने उन सभी विचारों को एक किताब के जरिए सबके सामने रखने का मन बनाया है, जो सीधे-सीधे देश के युवा से जुड़े हैं। प्रकाशक के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने ऐसे मुद्दे पर लिखने का फैसला लिया है, जो मेरे मन के बेहद करीब है। जो युवाओं को वर्तमान के प्रति जिम्मेदार और भविष्य के लिए सजग बनाता है।’ ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन नाम का एनजीओ इस किताब में तकनीकी और नॉलेज पार्टनर है।
विज्ञापन


पेंग्विन इंडिया के सीईओ गौरव श्रीनागेश ने कहा, ‘देश के युवाओं के नाम पीएम मोदी के विचारों को छापना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इन विचारों के साथ ही पीएम मोदी ने देश को बदलाव की राह में लाकर खड़ा कर दिया है। पेंग्विन इंडिया उनके विचारों को देश और दुनिया तक पहुंचाने के लिए काफी उत्साहित है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें