फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: मणिनगर में मतदान करेंगे मोदी, समर्थकों के जुटने के आसार 

Wed, 13 Dec 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 14 दिसंबर को होने वाले मतदान में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। गुरुवार को करीब 11 बजे अहमदाबाद पहुंचकर पीएम मोदी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसके साथ ही वे गुजरात के लोगों से भारी मतदान की अपील भी करेंगे।
विज्ञापन


उनके मतदान के वक्त को भुनाने के लिए राज्य भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। मतदान केंद्र के आसपास कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। पीएम मोदी को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह पहले मुंबई जाना है। मुंबई से ही वे मतदान के लिए अहमदाबाद पहुचेंगे। 

मोदी के अलावा अमित शाह भी करेंगे मतदान
चुनावी प्रचार थमने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में रहकर चुनाव की रणनीति को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को वे भी अहमदाबाद में मतदान करेंगे। उनके अलावा प्रमुख भाजपा नेता आनंदी बेन पटेल भी अपने मत का कल उपयोग करेंगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 93 सीटों पर हो रहे चुनाव में पार्टी के सामने कांग्रेस के सामाजिक और जातीय जकड़नों की चुनौती है। मगर पार्टी को उम्मीद है कि मोदी नाम के सहारे वह इन चुनौतियों को बखूबी पार कर लेगी। पहले चरण के तहत 89 सीटों पर मतदान हो चुके हैं।18 दिसम्बर को मतों की गिनती होनी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें