फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार से पांच सितंबर तक रूस के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करेंगे मुलाकात

Mon, 02 Sep 2019 07:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो) - फोटो : PIB
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार से पांच सितंबर तक रूस का दौरा करेंगे और इस दौरान वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन करेंगे तथा व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की। विदेश सचिव विजय गोखले ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह दौरा संक्षिप्त और करीब 36 घंटों का होगा।

विज्ञापन


इसके दो मुख्य उद्देश्यों में से एक प्रधानमंत्री को पूर्वी आर्थिक मंच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाना है। वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ 20वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक भी करेंगे। बुधवार को व्लादिवोस्तोक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक प्रमुख पोत निर्माण यार्ड का दौरा करेंगे। 

गोखले ने कहा कि दोनों नेता बाद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे। उसके बाद रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। मोदी गुरुवार को सुबह कुछ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और बाद में पूर्वी आर्थिक मंच की पूर्ण बैठक में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति व्लादिवोस्तोक में होने वाली जूडो चैम्पियनशिप में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें