फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Germany Visit: जी7 शिखर बैठक में हिस्सा लेने जर्मनी जाएंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Wed, 22 Jun 2022 02:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

जी7 समूह में कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून को जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी का दौरा करेंगे। जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन जर्मनी की अध्यक्षता में हो रहा है जिसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि  जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं जिसमें पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार इस शिखर बैठक से इतर प्रधानमंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी 28 जून को यूएई की यात्रा पर भी जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जायेंगे । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी ।मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 26-27 जून को जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जायेंगे और यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाह्यान के निधन पर व्यक्तिगत श्रद्धांजलि देंगे। मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दौरान यूएई का नया राष्ट्रपति एवं अबू धाबी का शासक चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान को बधाई भी देंगे । मोदी 28 जून की रात को ही यूएई से देश वापस लौटेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें