फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 स्टार होटल में नहीं ठहरेंगे मंत्री, न करेंगे पीएसयू कंपनियों की कार का इस्तेमालः मोदी

Sun, 20 Aug 2017 07:35 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि वे ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल का चुनाव ना करें और साथ ही ये भी कहा है कि मंत्रिगण सरकारी वाहनों का निजी तौर पर इस्तेमाल ना करें।
विज्ञापन


बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी मंत्रियों के फाइव स्टार होटल में ठहरने से नाराज नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने साफ कहा कि कोई भी मंत्री अपनी ड्यूटी के दौरान फाइव स्टार होटल में ठहरने की जिद नहीं करेगा, ब्लकि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के अनुरूप ही चलना होगा। 

पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को बताया कि वे मंत्रियों के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से वाहन के इस्तेमाल को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मंत्री और उनके परिवार का कोई भी सदस्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेगा, अगर ऐसा आगे हुआ तो वो इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम ने इस बात पर चिंता जाहिर की,  कि कुछ मंत्रियों ने कार्यालय के भत्तों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई मंत्रियों की मौजूदगी में इस बात आम सहमति बनी थी कि कोई भी मंत्री सरकारी वाहनों का इस्तेमाल निजी तौर पर और परिवार के लिए नहीं करेगा और साथ ही ये सूचना हर मंत्री द्वारा अपने-अपने विभागों में भी दे दी गई थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें