प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 से 6 जुलाई के बीच इजरायल दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी 26/11 की सरवाइवर 'बेबी मोशे' मिलेंगे। हमले के समय यह बच्ची दो साल की थी। इस बीच इजरायल प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि उनके पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पीएम मोदी के साथ हर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu to accompany PM Narendra Modi at all events during PM Modi's visit to Israel— ANI (@ANI_news) June 29, 2017
#PMModi to meet 26/11 survivor 'Baby Moshe' during Israel visit
Read @ANI_news story -> https://t.co/Jgu4AfP9dq pic.twitter.com/dym4JHGzgu
— ANI Digital (@ani_digital) 28 June 2017
बताते चलें कि अपनी इजरायल यात्रा के बारे में वहां के पीएम ने 25 जून को ट्विट कर इसकी सूचना दी थी। मोदी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया था। पीएम मोदी इजरायल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। ट्विट में इजराइल के पीएम ने लिखा था कि अगले सप्ताह भारतीय प्रधानमंत्री मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर आएंगे।
इस दौरे के ऐतिहासिक साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम अपनी इजराइल दौरे पर वहां के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से भी मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम इजराइली पीएम के साथ मीटिंग में रात्रिभोज भी करेंगे।
गौरतलब है कि मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले की सातवीं बरसी है। 2008 के उस आतंकी हमले में को आठ साल गुजर चुके हैं। उस दर्दनाक हादसे में 166 लोगों की मौत और सैकड़ों जख्मी हुए थे। यह आतंकी हमला मुंबई पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में एक था।