फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः 31 दिसंबर को राजकोट में एम्स का शिलान्यास करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Mon, 28 Dec 2020 04:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई बड़े नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 50 एमबीबीएस छात्रों वाले एम्स राजकोट के पहले बैच का शैक्षणिक सत्र 21 दिसंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में अपने अस्थायी परिसर से शुरू हुआ था और इसका उद्घाटन सीएम रुपाणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था।

इस दौरान हर्षवर्धन ने कहा था कि एम्स राजकोट प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के छठे चरण का हिस्सा होगा और यह 750 बेड की सुविधा वाला होगा जिसमें विशेष और सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे। उन्होंने कहा कि बाद में इसमें 125 एमबीबीएस और 60 नर्सिंग सीटें भी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें