फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग-डे टेस्ट का शतक नहीं बल्कि रहाणे ने इसे बताई अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

Mon, 28 Dec 2020 04:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
एमसीजी में शतक के बाद अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में तीन मैचों के लिए कार्यवाहक कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी में भी जबरदस्त खेल दिखाया और मेलबर्न में दूसरी बार शतकीय पारी खेल कई कीर्तिमान अपने नाम किए। हालांकि इसके बावजूद उन्हें अपनी यह पारी श्रेष्ठ नहीं लगती है। 

विज्ञापन


मुश्किल समय में टीम की कमान संभालते हुए शानदार शतक जड़ने वाले रहाणे ने लार्ड्स पर बनाए अपने शतक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बनाए शतक पर तरजीह देते हुए सर्वश्रेष्ठ करार दिया है। रहाणे ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘यह विशेष (शतक) था। शतक बनाना हमेशा विशेष होता है। अब भी लगता है कि लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ मेरा शतक सर्वश्रेष्ठ था।’

गौरतलब है कि रहाणे की 112 रन की पारी की बदौलत भारत ने मौजूदा दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 131 रन की मजबूत बढ़त हासिल की और फिर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच पर शिकंजा कस दिया। वहीं रहाणे ने 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर 154 गेंद में 103 रन की पारी खेलकर लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


एडीलेड ओवल में श्रृंखला के पहले मैच में शर्मनाक हार के कुछ दिनों बाद टीम की कमान संभालने वाले रहाणे ने मेलबर्न में जिस तरह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और क्षेत्ररक्षकों को सजाया, उसके लिए क्रिकेट जगत ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘कप्तानी अपनी सहज प्रवृत्ति पर चलना है। आपको अपने अंदर की आवाज का साथ देना होता है। गेंदबाजों को श्रेय जाता है, उन्होंने सही जगह गेंदबाजी की।’

मैच के बारे में पूछने पर हालांकि रहाणे ने सतर्क रवैया अपनाया। उन्होंने कहा, ‘मैच अभी खत्म नहीं हुआ है, हमें अब भी चार विकेट हासिल करने हैं।’

उधर रन आउट के बारे में पूछने पर रहाणे ने कहा, ‘मैंने शुरू में सोचा कि रन था। मैंने उसे (जडेजा) कहा कि मेरे रन आउट के बारे में चिंता मत करो और अच्छा प्रदर्शन करते रहो।’ बता दें कि रहाणे की गलती से पहले टेस्ट में विराट कोहली रन आउट हो गए थे जबकि दूसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा की गलती से यह बल्लेबाज रन आउट हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें