फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day: पीएम मोदी करेंगे एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत, कई राज्यों के CM होंगे शामिल

Tue, 03 Jun 2025 10:50 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच जून को 'एक पेड़ मां के नाम 2025' अभियान की शुरुआत करेंगे। इसी दिन पीएम मोदी अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में पौधे लगाकर 'एक पेड़ मां के नाम 2025' अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों से इस अभियान में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सरकारी सूत्रों ने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान एक व्यापक जन अभियान बन गया है, जिसे पीएम मोदी ने पहली बार 5 जून 2024 को शुरू किया था। अब इस अभियान को 2025 में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 109 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: IAF की जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के 6 लड़ाकू और एक C-130 विमान हुए थे नष्ट
विज्ञापन


अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे पीएम मोदी
इसके अलावा, पीएम मोदी इसी दिन अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य अरावली पर्वत श्रृंखला के साथ एक हरित क्षेत्र बनाना है, ताकि भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण को रोका जा सके। इस परियोजना का मकसद क्षीण पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना, भूजल पुनर्भरण को बढ़ाना और टिकाऊ भूमि उपयोग प्रथाओं को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नकदी विवाद: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाएगी सरकार, सर्वदलीय सहमति बनाने की कोशिश

चार राज्यों से लगती है अरावली की 700 किलोमीटर की सीमा
गौरतलब है कि अरावली की 700 किलोमीटर की सीमा चार राज्यों से लगती है, जिसमें दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा की सीमाएं शामिल हैं। इसमें 29 जिले, चार बाघ अभयारण्य और 22 वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें