फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: पीएम मोदी का केरल दौरा 24 से, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 20 Apr 2023 05:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

भाजपा ने केरल को आवंटित की जा रही वंदे भारत को प्रधानमंत्री का ‘विशु काइनेट्टम’ (विशु का उपहार) बताते हुए कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा जिसका केरल इंतजार कर रहा है।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए 24 अप्रैल को केरल पहुंचेंगे। इस दौरान वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां कर रही भाजपा की राज्य इकाई ने फेसबुक पर उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया। भाजपा ने केरल को आवंटित की जा रही वंदे भारत को प्रधानमंत्री का ‘विशु काइनेट्टम’ (विशु का उपहार) बताते हुए कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा जिसका केरल इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


थरूर ने की पीएम की तारीफ, कहा-कार्यक्रम में शामिल होने को उत्सुक

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को केरल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, प्रगति राजनीति से परे होनी चाहिए। अपने एक पुराने ट्वीट को याद करते हुए थरूर मे ट्वीट किया कि मैंने 14 माह पहले केरल के लिए वंदे भारत ट्रेनों का सुझाव दिया था। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐसा ही किया है। मैं 25 तारीख को तिरुवनंतपुरम से पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले कार्यक्रम में शामिल होने लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें