फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई पुलिस का ऑपरेशन ऑल आउट, वांटेड समेत 30 अपराधियों को दबोचा

Thu, 20 Apr 2023 03:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई

सार

मंगलवार रात 11 बजे के बाद शुरू हुए ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 135 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह ऑपरेशन बुधवार सुबह 5 बजे खत्म हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने बुधवार को 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे 30 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मंगलवार रात 11 बजे के बाद शुरू हुए ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 135 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह ऑपरेशन बुधवार सुबह 5 बजे खत्म हुआ। 130 स्थानों पर कांबिंग अभियान चलाया गया और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस विशेष अभियान के दौरान मुंबई पुलिस के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर थे। उन्होंने कहा, ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 930 अभियुक्तों की जांच की, जो मुंबई पुलिस के रिकॉर्ड में वांछित और फरार थे। कम से कम 81 गैर-जमानती वारंट निष्पादित किए गए और 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई
76 जगहों पर नाकाबंदी की गई और 6,159 वाहनों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत 2172 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि 17 मोटर चालकों के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें