फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का दिल जीतेंगे हमारे खिलाड़ी, PM ने 'रन फॉर रियो' को दिखाई हरी झंडी

Sun, 31 Jul 2016 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह रियो ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'रन फॉर रियो' दौड़ को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय ओलंपिक दल के साथ सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी खड़े हैं। हर खिलाड़ी ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत करता है और अब तिरंगे की शान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि हमारे खिलाड़ी दुनिया का दिल जीतेंगे। ओलंपिक तैयारियों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि 2020 में होने वाले टोकियो ओलंपिक के लिए हर युवा खिलाड़ी को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने टोकियो ओलंपिक की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाने को कहा। 

पीएम ने कहा कि देश का हर जिला यह तय करे कि ओलंपिक में उसका प्रतिनिधित्व हो। अपने कार्यकाल में खिलाड़ियों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए पीएम ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन हमने पूरी कोशिश की। पहले खिलाड़ियों को ओलंपिक  खेल गांव में दो दिन पहले पहुंचाया जाता था, लेकिन हमने इसे बदला और पंद्रह दिन पहले ही उन्हें रियो भेजा गया। ताकि खिलाड़ी वहां के हालात और मौसम से बेहतर तालमेल बना सके और उनका प्रदर्शन बेहतर हो।
विज्ञापन

'अलाउंस में भेदभाव खत्म किया'

रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई हुए हरियाणा के खिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले होता था कि ओलंपिक के बाद जब हमारे खिलाड़ी स्वदेश लौटते हैं तो उनकी काफी आलोचना होती थी, हमने इस पर काम किया। इस साल हमने खिलाड़ियों के लिए विशेष फंड जारी किए ताकि उन्हें रियो में भारतीय खाना मिल सके। 

खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच आर्थिक भेदभाव की ओर इंगित करते हुए पीएम ने कहा कि पहले खिलाड़ी को 50 डॉलर जबकि अधिकारी को 100 डॉलर अलाउंस मिलते थे। हमने इसे खत्म किया और यह प्रावधान बनाया कि सबको समान अलाउंस मिले।
विज्ञापन

'15 अगस्त को रियो में भी तिरंगा फहराएगा'

सरकार ने हर खिलाड़ी पर पैसा खर्च किया है। - फोटो : getty
भारत सरकार की ओर से हर खिलाड़ी पर 30 लाख से 1.5 करोड़ खर्च किए गए। सरकार ने 125 करोड़ का कुल बजट तैयार किया था। 

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि जब देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहरा रहा होगा, रियो में भी हर दिन तिरंगा फहराएगा। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर 'जो खेलेगा वही खिलेगा' का संदेश दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें