फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी की दो दिवसीय यात्रा के लिए आज रवाना होंगे पीएम मोदी, भारत के लिए अहम दौरा

Mon, 28 Oct 2019 06:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे
  • सऊदी अरब में होने जा रहा तीसरा फ्यूचर इनवेस्टमेंट इनिशिएटिव भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है
  • यह व्हाट इज नेक्स्ट फॉर ग्लोबल बिजनेस की थीम पर आयोजित है
विज्ञापन
सऊदी प्रिंस सलमान के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ( फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सऊदी अरब के पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड की ओर से कल यानि कि 29 से 31 अक्तूबर के बीच होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कश्मीर को वैश्विक मुद्दा बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों और देश में आर्थिक मंदी की आहट के बीच पीएम की सऊदी अरब की इस दूसरी यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

 

सऊदी अरब के रियाद शहर में होने जा रहा तीसरा फ्यूचर इनवेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें सऊदी के नीति निर्माताओं और दुनियाभर के व्यापारिक प्रतिनिधियों का आमना सामना होता है।

व्हाट इज नेक्स्ट फॉर ग्लोबल बिजनेस की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सऊदी अरब दुनियाभर में निवेश सहित अपने यहां विकास में विदेशी निवेश की संभावनाएं टटोलता है। मंदी की आहट के बीच भारत के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सऊदी अरब की अपनी दूसरी यात्रा पर पीएम मोदी ग्लोबल मीट में देश में निवेश और आर्थिक विकास को गति देने की संभावना तलाशेंगे। इसके अलावा कश्मीर के मामले में मुस्लिम देशों में बेहद अहम सऊदी अरब का सार्वजनिक समर्थक हासिल करने का प्रयास करेंगे।

2016 में सऊदी अरब ने पीएम को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था, इससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में नजदीकी आने का संकेत मिला था। इसकी पुष्टि तब हुई थी जब सऊदी अरब ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के मामले में पाकिस्तान की मुस्लिम देशों को एकजुट करने की मुहिम से खुद को अलग कर लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें