पिछले तीन सालों की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाई। एलओसी से लगे जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में पीएम ने कहा कि 'लोग परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं ये जवान ही मेरा परिवार है।'
प्रधानमंत्री ने कहा 'मैं पिछले 18 साल से दिवाली सीमा पर मनाता आया हूं। मैं सैनिकों के साथ वक्त गुजारता हूं तो मुझे एक नई ऊर्जा मिलती है। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का समाधन निकाला जिसमें हमें जवानों का भी साथ मिला।'
पढ़ें- US विदेश मंत्री बोले- भारत महत्वपूर्ण साझेदार, पाक-चीन को सुनाई खरी-खरी
इस दौरान पीएम ने सैनिकों और उनके परिवारवालों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार सशस्त्र बलों के कल्याण और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम यहां सुबह करीब 10.47 बजे पहुंचे। प्रधानमंत्री के साथ सेनाध्यक्ष बिपिन रावत भी मौजूद थे।
इससे पहले मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संदेश में लिखा, 'दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'
PM Modi said he gets new energy when he spends time among jawans & soldiers. He appreciated their penance & sacrifice, amid harsh conditions pic.twitter.com/Qw6dXWSkZ4
— ANI (@ANI) October 19, 2017
तीन साल से जवानों के साथ मना रहे हैं दिवाली
पीएम मोदी पिछले तीन साल से जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में उन्होंने अपनी दिवाली सियाचिन में सेना के जवानों के साथ मनाई थी।
2015 में डोगराई वार मेमोरियल पर उन्होंने जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया था। पिछले साल (2016) उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आईटीबीपी जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।