फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: फ्रांस के राष्ट्रपति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे पीएम मोदी, इस मुद्दे पर हो सकती है बातचीत

Tue, 14 Feb 2023 02:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जल्द ही फ्रांस के राष्ट्रपति भारत का दौरा भी कर सकते हैं। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और इमेनुएल मैक्रों - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि यह बातचीत शाम करीब साढ़े चार बजे होगी। बता दें कि भारत और फ्रांस के रिश्ते दोस्ताना रहे हैं और हाल के सालों में इनमें काफी मजबूती आई है। उल्लेखनीय है कि जल्द ही फ्रांस के राष्ट्रपति भारत का दौरा भी कर सकते हैं। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लग सकती है। 

विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत दौरे की तारीखें अभी तक अंतिम रूप से तय नहीं हुई हैं। दोनों देश इस पर चर्चा कर रहे हैं। भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट की डील की थी। चर्चाएं हैं कि भारत सरकार नौसेना के लिए भी राफेल फाइटर जेट खरीदने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे पर इस सौदे पर बातचीत हो सकती है। इस सौदे के लिए अमेरिका के एफ-16 सुपर होर्नेट पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि ऐसी खबर है कि राफेल इस दौड़ में आगे है। भारतीय नौसेना ने दोनों विमानों की खासियों की समीक्षा रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को भेज दी है। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय इस पर अंतिम फैसला करेगा। 

भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में संबंध मजबूत हो रहे हैं। भारत प्रशांत महासागर में सुरक्षा सहयोग करने पर भी दोनों देश बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें