फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नाम PM का दिन: युवाओं के लिए पीएम मोदी ने रखा कार्यक्रम, बाल पुरस्कार सम्मानित बच्चों से भी मिलेंगे

Tue, 24 Jan 2023 10:09 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित 11 बच्चों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
युवाओं के साथ अपने नेता को जानें कार्यक्रम में पीएम मोदी। - फोटो : Twitter/PMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का दिन बच्चों और युवाओं को समर्पित है। मंगलवार सुबह ही पीएम ने 'अपने नेता को जानें' (Know Your Leader' कार्यक्रम के तहत कई बच्चों और युवाओं से मुलाकात की और उनके सवालों के जवाब दिए। इस कार्यक्रम में देशभर के युवा इकट्ठा हुए और अलग-अलग नेताओं और मंत्रियों के साथ चर्चा में शामिल रहे। 
विज्ञापन




बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से भी मिलेंगे पीएम
पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित 11 बच्चों से भी मुलाकात करेंगे। ये बच्चे देश के सभी क्षेत्रों से नवाचार, सामाजिक सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता श्रेणियों में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए चुने गए हैं। बता दें कि पिछले साल 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें