फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले: संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट हॉस्पिटल भारत-फिजी रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा, यह बच्चों को नया जीवन देगा

Wed, 27 Apr 2022 01:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट हॉस्पिटल न सिर्फ फिजी में बल्कि पूरे साउथ पेसिफिक रीजन में  बच्चों का पहला हृदय अस्पताल है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिजी में श्री सत्य साईं संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कार्यक्रम में जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं इसके लिए फिजी के प्रधानमंत्री और फिजी की जनता का अभार प्रकट करता हूं। ये हमारे-आपके पारंपरिक रिश्तों और प्रेम का एक और प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट हॉस्पिटल न सिर्फ फिजी में बल्कि पूरे साउथ पेसिफिक रीजन में  बच्चों का पहला हृदय अस्पताल है। एक ऐसे क्षेत्र के लिए जहां हृदय से जुड़ी बीमारियां बड़ी चुनौती हों, ये अस्पताल बच्चों को नया जीवन देने का माध्यम बनेगा।

विज्ञापन


ब्रह्मलीन श्री सत्य साईं बाबा को नमन करता हूं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस अवसर पर मैं ब्रह्मलीन श्री सत्य साईं बाबा को नमन करता हूं। मानवता की सेवा के लिए उनके द्वारा रोपा गया बीज आज वटवृक्ष के रूप में लोगों की सेवा कर रहा है। सत्य साईं बाबा ने अध्यात्म को कर्मकांड से मुक्त करके जन कल्याण से जोड़ने का अद्भुद काम किया था।

कोरोना काल में भारत ने दुनिया के 150 देशों को दवाएं और जरूरी सामान भेजा
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने अपने करोड़ों नागरिकों के साथ-साथ अन्य देशों की भी चिंता की यानि पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हुए भारत ने दुनिया के 150 देशों को दवाएं और जरूरी सामान भेजा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने करीब-करीब 100 देशों को 100 मिलियन के आसपास वैक्सीन भेजी, इस प्रयास में हमने फिजी को भी प्राथमिकता में रखा। मुझे खुशी है कि फिजी के लिए पूरे भारत के लिए उस अपनत्व भरी भावना को साईं फाउंडेशन आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


मानव मात्र की सेवा, जीव मात्र का कल्याण यही हमारे संसाधनों का एक मात्र उद्देश्य
पीएम मोदी ने कहा कि मानव मात्र की सेवा, जीव मात्र का कल्याण यही हमारे संसाधनों का एक मात्र उद्देश्य है। इन्हीं उद्देश्यों पर भारत और फिजी की साझी विरासत खड़ी हुई है। इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी भारत ने अपने कर्तव्यों का पालन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें