फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300वें शहीदी दिवस पर बोले मोदी, किसानों की आर्थिक आजादी के पक्षधर थे बंदा सिंह बहादुर

Sun, 03 Jul 2016 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर की 300वें शहीदी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक आजादी के पक्षधर थे। गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरणा लेने के बाद उन्होंने एक योद्धा के गुणों को आत्मसात किया और सामाजिक बदलवा के लिए नई यात्रा शुरू की। आज बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के 300वें शहीदी दिवस पर मैं उनकी बहादुरी और बलिदान को नमन करता हूं।
विज्ञापन


शहीदी दिवस के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बंदा सिंह बहादुर का जिस दौर में जन्म हुआ था उस समय देश समाजिक, आर्थिक और राजनितिक उथल-पुथल से गुजर रहा था। मोदी ने कहा कि बाबा बंदा सिंह महान योद्धा होने के साथ-साथ संवेदनशील भी थे। उनका त्याग और बलिदान अमूल्य है।
 
विज्ञापन

बंदा सिंह बहादुर के समय में गरीबों और अल्पसंख्यकों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया

पीएम मोदी ने बाबा बंदा सिंह बहादुर पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया - फोटो : ani
पीएम मोदी ने कहा है कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी केवल महान योद्धा नहीं थे, वह आम लोगों के प्रति संवेदनशील थे। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को समझना हो तो टैगोर पर उनकी लिखी कविता को पढ़िए। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के समय में गरीबों और अल्पसंख्यकों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के समय में पहली बार किसानों को अधिकार मिले और आम आदमी ने खुद को सशक्त महसूस किया।

पीएम मोदी ने बाबा बंदा सिंह बहादुर पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। मोदी ने अपने भाषण का अंत 'वाहे गुरु दी खालसा वाहे गुरु दी फतेह' से किया। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मौजूद थे


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें